{"_id":"5ec819848ebc3e906f64b378","slug":"wool-sugar-mill-concludes-crushing-session-shamli-news-mrt4829598193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की ऊन चीनी मिल ने किया पेराई सत्र का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की ऊन चीनी मिल ने किया पेराई सत्र का समापन
विज्ञापन
ऊन/शामली। जनपद की चीनी मिलों में सबसे पहले ऊन चीनी मिल ने पेराई सत्र का समापन कर दिया है। ऊन मिल ने 2019-20 सत्र में 105.06 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। अधिकारियों का दावा है कि क्षेत्र का पेराई योग्य गन्ना लेने के बाद चीनी मिल बंद हुई है।
जनपद में शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिलें है। बृहस्पतिवार देर शाम ऊन चीनी मिल ने पेराई सत्र का समापन कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऊन चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में 105.06 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद की तीनों सहकारी गन्ना विकास समिति शामली, थानाभवन और ऊन से संबंधित चीनी मिलों को पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति होने के बाद ही चीनी मिल का सत्र समाप्ति के निर्देश दिए गए थे। ऊन की चीनी मिल सुपीरियर फूड ग्रेंस प्रा.लि.द्वारा अपने क्षेत्र का पेराई योग्य गन्ना लेने के बाद ही सत्र का समापन किया गया है। थानाभवन चीनी मिल के मई माह के अंत तक और शामली मिल के 10 जून तक सत्र पूरा होने की उम्मीद की जा रही है, हालांकि गन्ने की आपूर्ति होने तक चीनी मिलें चलती रहेंगी।
जनपद की मिलों में अब तक गन्ना खरीद की स्थिति
शामली- 108.54 लाख क्विंटल
थानाभवन- 147.13 लाख क्विंटल
ऊन- 105.06 लाख क्विवंटल (पेराई सत्र पूरा कर बंद हुई मिल)