{"_id":"6928b0ab210cec5345075fbe","slug":"wool-and-thana-bhawan-sugar-mills-owe-rs-63-crore-to-farmers-shamli-news-c-26-1-sal1002-154511-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऊन और थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का 63 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऊन और थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का 63 करोड़ बकाया
विज्ञापन
ऊन/थानाभवन। ऊन और थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का पिछले साल का करीब 63 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें थानाभवन शुगर मिल पर 52 करोड़, जबकि ऊन पर 11 करोड़ रुपये बकाया है।
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप पिलानिया ने बताया कि ऊन शुगर मिल का बकाया 11 करोड़ रुपये का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। थानाभवन शुगर मिल के अधिकारियों ने भी जल्द ही भुगतान की बात कही है।
किसानों ने कहा कि बकाया भुगतान के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऊन के किसान मास्टर जगमेर शर्मा ने बताया कि शुगर मिल पर करीब एक लाख रुपये का भुगतान बकाया है, जिससे बच्चों की फीस, बिजली बिल और रोजमर्रा के खर्चों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ऊन निवासी सोमपाल सिंह ने कहा कि भुगतान समय से न होने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।