फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's police station will be built in Jhinjhana, report will be registered at Gangeru Chowki

Shamli News: झिंझाना में बनेगा महिला थाना, गंगेरू चौकी पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women's police station will be built in Jhinjhana, report will be registered at Gangeru Chowki
शामली। जिले में जल्द ही झिंझाना में भी महिला थाना बनेगा। गंगेरू की पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन का सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन करा दिया गया है। जल्द ही सभी थानों के रजिस्टर से लेकर मालखाना और अन्य का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो कोतवाली शामली, कैराना हैं। गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, शामली में महिला थाना, थानाभवन, कांधला, बाबरी में थाने हैं। जबकि पचास पुलिस चौकियां हैं। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी जिले में तैनात हैं। जिले की जनसंख्या बढ़ रही है। वर्तमान में जिले की 14 लाख से अधिक जनसंख्या है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही झिंझाना में नहर के पास जिले का दूसरा महिला थाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महिला थाने में वर्तमान में 15 से 20 मामले आ रहे हैं। शासन से महिला थाना खोलने की स्वीकृति मिल गई है। गंगेरु पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा दिया जाएगा, ताकि आसपास के लोग थाने जाने की बजाय यहीं पर रिपोर्ट दर्ज करा सके। एसपी ने बताया कि कैराना देहात, ऊन और शामली में एक और थाना बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही थानों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस लाइन में स्थानांतरित होगा
साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। लोग भी साइबर ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज कराने साइबर थाने आ रहे हैं। वर्तमान में साइबर थाना पुराने पुलिस कार्यालय के एक कमरे में चल रहा है लेकिन अब इसे पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाएगा।
दस के बजाए पांच गांवों पर एक महिला पुलिसकर्मी
एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर जहां जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, वहीं दस के बजाए पांच गांवों पर एक महिला बीट कांस्टेबल तैनात की गई है, ताकि महिला अपराधों में तुरंत कार्रवाई हो सके। महिला पुलिस विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं लोगों को महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम से बचाव के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।

यह है मानक
शासन ने थाना कोतवाली के निर्धारण को लेकर जा मानक रखा गया है उसमें ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार आबादी के बीच एक थाना और शहर क्षेत्र में 75 हजार आबादी के बीच एक थाना बनाने का मानक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed