{"_id":"611d4caf8ebc3e79eb1950af","slug":"women-will-travel-for-free-in-buses-on-rakshabandhan-shamli-news-mrt5523741139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर महिलाएं बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर महिलाएं बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसें महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराएगी।
शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका का शासनादेश जिला मुख्यालय पर पहुंच गया है। महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने की सुविधा 21-22 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होकर 22-23 अगस्त रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। यात्रा के दौरान के महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा के दौरान कोविड 19 के मद्देनजर मास्क पहने की अनिवार्यता रहेगी। प्रत्येक बस में सीट के अनुसार ही यात्रियों को बस में यात्रा कराएंगे।
अधिक यात्री होने की स्थिति में अतिरिक्त बस उपलब्ध कराई जाएगी। रक्षाबंधन के दिन बस में सामान्य यात्री और महिला यात्री दोनों यात्रा करेंगे। निशुल्क यात्रा में सभी मैनुअल टिकट बनाए जाएंगे। जिसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में की जाएगी। जिन बसो में ईटीएम क्रियाशील है, उनमें सामान्य टिकट ईटीएम द्वारा तथा महिला यात्री के लिए शून्य मूूल्य टिकट लगेज टिकट बुक पर बनाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक 19 अगस्त से 21 अगस्त तक अवधि में ऐसे परिचालकों का संबद्धिकरण पिछले दस बारह साल में हुआ है। मैनुअल टिकटिंग का संक्षिप्त प्रशिक्षण उनके ड्यूटी पर आने व समाप्त होने के बाद दिलवाए जाने की व्यवस्था करेंगे।