Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women voters will play a crucial role in the panchayat elections.

Shamli News: पंचायत चुनाव में महिला मतदाता निभाएंगी अहम भूमिका

Wed, 17 Jun 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 17 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women voters will play a crucial role in the panchayat elections.
शामली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला मतदाता गांव की सरकार चुनने में अहम भूमिका निभाएंगी। जिले की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल 7 लाख 49 हजार 45 मतदाताओं में 3 लाख 46 हजार 558 महिला मतदाता शामिल हैं। पंचायत चुनाव में महिला मतदाता जीत-हार का गणित तय करेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3212 कम हुई है। इसके बावजूद महिला मतदाताओं की भागीदारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विशेष नजर बनी हुई है। ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊन विकासखंड में 86,324, कैराना में 62,779, कांधला में 58,263, थानाभवन में 83,538 तथा शामली विकासखंड में 55,654 महिला मतदाता दर्ज की गई हैं। पंचायत चुनाव में महिला आरक्षण और महिला जनप्रतिनिधियों की बढ़ती भागीदारी के चलते महिलाओं की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर महिला मतदाता पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक हुई हैं। ऐसे में प्रत्याशियों का फोकस भी महिला मतदाताओं को साधने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिले की 230 ग्राम पंचायतों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। कुल 7 लाख 49 हजार 45 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 3 लाख 46 हजार 558 महिला मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाताओं की भागीदारी चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed