फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Women should name the century, not the day'

‘दिवस नहीं सदी को अपने नाम करें महिलाएं’

Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
'Women should name the century, not the day'
‘दिवस नहीं सदी को अपने नाम करें महिलाएं’
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गांव हथछौया में देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेम कुल मिशन ट्रस्ट की संस्थापक पिंकी पंवार ने कहा कि शिक्षा ऐसा शस्त्र है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपने अधिकार एवं स्थान प्राप्त कर सकती हैं। महिलाएं ही शिक्षा प्राप्त कर भारत का प्राचीन वैभव लौटा सकती हैं। केवल महिला दिवस से संतुष्ट न हों, बल्कि शिक्षा प्राप्त कर इस संपूर्ण सदी को ही महिला सदी में बदल दें।

उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी है। महिला-पुरुष में भेदभाव की नींव महिलाओं ने ही डाली थी, इस भेदभाव को समाप्त भी महिलाओं को ही करना होगा। देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था महिलाओं पर ही आधारित है। दुर्भाग्य से महिलाओं के ग्रह कार्य को कभी आर्थिक नजरिए से नहीं देखा गया है। महिलाएं चाहें तो सारी धरती और आकाश को नियंत्रित कर सकती हैं। प्रो. नरेंद्र, ज्योति, प्रियंका शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन प्रियंका शर्मा एवं अध्यक्षता प्रेमसिंह ने की। इस अवसर पर देवस्थली की छात्राओं ने गीत, भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में ब्रह्मपाल सिंह, विकास कुमार, राकेश सिंह, कपिल शर्मा, तनु, साक्षी, कोमल, ममता, डिंपल, रोहिणी, शीबा, अशदाली, काजल, सोनल, प्रिंसी, पायल तोमर, शिवानी चौधरी, अपूर्वा सिंह, रूबी पंवार, रश्मि सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed