फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cauliflower prices fall; farmers forced to sell their crop for five rupees per kilogram.

Shamli News: गोभी के भाव गिरे, पांच रुपये किलो में फसल बेचने को मजबूर किसान

Thu, 29 Oct 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 29 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cauliflower prices fall; farmers forced to sell their crop for five rupees per kilogram.
गोभी हुई धड़ाम, किसान परेशान: नहीं मिल रहा सही दाम, लागत निकालना भी हुआ दूभर
जलालाबाद। फूलगोभी के दामों में भारी गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 20 दिन पहले तक मंडी में 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाली गोभी अब आठ से 10 रुपये किलो रह गई है।
विज्ञापन

खेतों से व्यापारी इसे पांच रुपये किलो खरीद रहे हैं, जबकि बाजार में उपभोक्ताओं को 20 से 30 रुपये किलो तक मिल रही है। ऐसे में किसानों के लिए फसल की तुड़ाई, मजदूरी और ढुलाई का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र में करीब तीन हजार बीघा जमीन पर फूलगोभी की खेती होती है। किसानों के मुताबिक बारिश और जलभराव से पहले ही कई खेतों में आधी फसल गल गई। बची हुई फसल के दाम गिरने से आर्थिक नुकसान और बढ़ गया है। जोलाई, खाद और सिंचाई समेत अन्य खर्चों पर प्रति बीघा 10 से 12 हजार रुपये तक लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दर्शन रावड़ा ने बताया कि उन्होंने 30 बीघा में गोभी बोई थी। भाव गिरने से लागत निकालना मुश्किल हो गया है। राकेश सैनी ने कहा कि शुरुआत में अच्छे दाम मिल रहे थे, लेकिन अचानक आई गिरावट से बड़ा नुकसान हुआ है। फैसल चौधरी ने बताया कि बारिश से आधी फसल खराब हो गई और अब बची गोभी की तुड़ाई व ढुलाई का खर्च भी जेब से देना पड़ रहा है।
किसान मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने 13 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 38 बीघा जमीन ठेके पर लेकर खेती की थी। भाव गिरने से फसल की लागत और जमीन के ठेके की रकम जुटाना मुश्किल हो गया है।

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव के अनुसार सब्जियों के दाम मांग और बाजार में आवक के आधार पर घटते-बढ़ते हैं। किसानों को बुवाई से पहले बाजार की मांग का आकलन करना चाहिए और अलग-अलग सब्जियों की खेती अपनानी चाहिए, ताकि किसी एक फसल के दाम गिरने पर नुकसान कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed