{"_id":"6339e298ac905a2170030781","slug":"women-s-athletics-and-badminton-trials-on-six-and-seven-shamli-news-mrt6079446118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एथलेटिक्स व बैडमिंटन ट्रायल छह और सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एथलेटिक्स व बैडमिंटन ट्रायल छह और सात को
विज्ञापन

शामली। उप्र खेल विभाग व खेल संघों के समन्वय से प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 22 अक्तूबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर/शामली काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व जिला स्तरीय ट्रायल छह अक्तूबर सुबह 9 बजे से शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में और मंडल स्तरीय ट्रायल सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में होंगे। सभी खिलाड़ी निर्धारित किट में ही प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2022 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण पत्र/आधार कार्ड की फोटो कॉपी और अपने समस्त खेल प्रतियोगिताओं में लगने वाले समस्त प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं उसकी फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। संवाद
ओपन स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कल
शामली। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में ट्रायल होंगे।
एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि चार अक्तूबर को पुरुष व महिला ओपन स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी सीधे स्टेट चैंपियनशिप में सात व आठ अक्तूबर को कानपुर में प्रतिभाग करेंगे। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष में महिला खिलाड़ियों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। एंट्री के लिए आधार कार्ड, दो फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, यूपीए और एएफआई का रजिस्ट्रेशन व एंट्री फीस लानी अनिवार्य है। संवाद