फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women outnumbered men at 29 booths

Shamli News: 29 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Fri, 03 May 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women outnumbered men at 29 booths
शामली। कैराना लोकसभा में 29 बूथ ऐसे रहे, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। आने वाले समय में ऐसे बूथों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कैराना लोकसभा क्षेत्र की कैराना विधानसभा में दस बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। इसमें डेरा भगीरथ गांव के बूथ पर पुरुष मतदान जहां 185 रहा वहीं इस बूथ पर 215 महिलाओं ने मतदान किया। साथ ही दूधली में 143 के मुकाबले 147, खानपुर कलां में 204 के मुकाबले 210, पानथूपुरा के दो बूथों पर 219 व 222 के सामने महिलाओं ने क्रमशः 263 व 278 वोट डाले। इसके अलावा अहमदगढ़, शाहपुर, बानीपुर, नाई नंगला व कैराना के एक बूथ पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक रही। दूसरे नंबर पर नकुड़ विधानसभा में कुल आठ बूथों पर महिलाओं ने बाजी मारी। इसमें बहादरा में 169 पुरुषों के मुकाबले 179 व नल्हेड़ा में 409 के मुकाबले 468 महिलाओं ने मतदान किया। इनके अलावा चकबीबीपुर, चावड़ी, मुग़लमाजरा, जाजवा व नकुड़ कस्बे के दो बूथों पर महिलाएं पुरुषों से आगे रही। तीसरे नंबर पर गंगोह विधानसभा में छह बूथों पर महिलाओं ने सर्वाधिक वोट किया।
विज्ञापन

इसमें सकरपुर के एक बूथ पर 235 पुरुषों के सामने 280 व धनवा गांव में 436 के सामने 444 महिलाओं ने मतदान किया। साथ ही बालू, अतिपुर, इमामपुरा व मित्रगढ़ गांव के एक एक बूथों पर भी महिलाओं ने बाजी मारी। चौथे नंबर पर थानाभवन विधानसभा में पांच बूथों पर महिलाएं पुरुषों से आगे रही। इनमें जहांगीर में 149 पुरुषों के मुकाबले 159 महिला वोट पड़े। जबकि हसनपुर लुहारी गांव, थानाभवन, मालेंडी गांव के एक एक बूथ व महावतपुर में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। इसके अलावा नकुड़ की दो और कैराना विधानसभा के एक बूथ पर महिलाओं ने पुरुषों के बराबर मतदान किया। इस दौरान शामली एकमात्र ऐसी विधानसभा रही जहां एक भी सीट पर महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा रही हो। खैर, इस चुनाव में महिला वर्ग ने जिस तरह का हौंसला दिखाया उम्मीद है कि आने वाले समय में महिलाएं अन्य बूथों पर भी पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed