{"_id":"61365f9d8ebc3ec77609c0e0","slug":"women-move-ahead-by-becoming-empowered-in-the-society-shamli-news-mrt5550786113","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में महिलाएं सशक्त बनकर आगे बढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में महिलाएं सशक्त बनकर आगे बढ़ें
विज्ञापन
शामली मिशन शक्तिअभियान के दोरान महिलाओ को जानकारी देते एआरटीओ मुंशीलाल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में महिलाएं सशक्त बनकर आगे बढ़ें
शामली। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को महिला सशक्तीकरण पर सेमिनार हुआ। सेमिनार में महिलाओं को समाज में सशक्त बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस विभाग के एसआई ने बताया कि शासन से जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 1086 आदि की जानकारी दी। कहा कि अगर किसी महिला या बालिका को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो वह इन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती है। इस दौरान छात्राओं से उनके समक्ष आने वाली परेशानियों और उनके निराकरण से संबंधित सवालों का जवाब दिया और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन और सरकार उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त और सजग है। कालेज के डायरेक्टर अंकित गुप्ता ने कहा कि सरकार व प्रशासन की यह पहल सराहनीय है। मौके पर कालेज के राम किशोर, अजय चौधरी, वंदना शर्मा, शाइस्ता, रहमान, राहुल, शिवानी, शालू, शबनम, रोबिन, अंकुर और मैनेजर शैंकी नामदेव मौजूद रहे।
उधर, एआरटीओ कार्यालय में मिशन शक्ति-3 के तहत एआरटीओ मुंशीलाल ने महिला चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।