फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women kept fast on Nirjala, wishing to end Corona

महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, कोरोना के खात्मे की कामना-

Thu, 19 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women kept fast on Nirjala, wishing to end Corona
शामली हनुमान धाम में बनाए गए सरोवर में छठ पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, कोरोना के खात्मे की कामना
विज्ञापन

शामली। छठ पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को शहर के हनुमान धाम के शिव सरोवर में पहुंचकर महिलाओं ने पूजा- अर्चना की। घर परिवार की सुख समृद्धि और कोरोना महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार की शाम को जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य और शनिवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
इस बार कोरोना के चलते शासन और जिला प्रशासन ने छठ पूजा घरों में रहकर करने के निर्देश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को शहर में रहने वाली पूर्वी उत्तर प्रदेश की श्रद्धालु महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। पूरे दिन व्रत के बाद शाम छह बजे के महिलाएं शहर के हनुमान धाम पहुंची। वहां के शिव सरोवर के जल में खड़े होकर पूजा-अर्चना की। कोरोना महामारी खात्मेे और घर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

हनुमान धाम में पूजा को लेनी होगी अनुमति
शामली। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी का कहना है कि छठ पूजन श्रद्धालु घर में रहकर करें। श्री हनुमान धाम शिव सरोवर के जल में खड़े होकर पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आना होगा। 15-20 से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में रहकर करें छठ व्रत और पूजा-
एसडीएम सदर संदीप सिंह का कहना है कि छठ पूजा श्रद्धालुओं को घरों में रहकर करना होगा। शासन और डीएम ने के निर्देश हैं कि कोरोना काल में घरों में रहकर छठ पूजा कर सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर जल में खड़े होकर पूजा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed