फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women camped on disputed land, uproar

Shamli News: महिलाओं ने विवादित भूमि पर डेरा डाला, हंगामा

Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women camped on disputed land, uproar
झिंझाना/चौसाना। जिजौला के ऊन तिराहा की विवादित भूमि को लेकर चल रहा मामला एक बार फिर गरमा गया है। बृहस्पतिवार को जिजौला पक्ष की महिलाओं ने विवादित स्थल पर डेरा डाल दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया लेकिन विरोध के चलते विफल रही।
विज्ञापन


यह भूमि लगभग 35 वर्ष पूर्व ग्राम जिजौला निवासी मांगता ने हरियाणा निवासी सराजुदीन को पंचायती एफिडेविट पर बेची थी। सराजुदीन ने उस भूमि पर मकान बनवाया और कई वर्षों तक वहां रहकर कब्जा बनाए रखा। इसी दौरान भूमि आबादी क्षेत्र में दर्ज हो गई, जिससे इसका कानूनी महत्व और बढ़ गया।
विज्ञापन




बाद में सराजुदीन ने यह भूमि चौसाना निवासी चार अलग अलग पक्षों के नाम बैनामा कर दी, जो वर्तमान में स्वयं को वैध खरीदार बता रहे हैं, लेकिन हाल ही में मृतक मांगता के पुत्रों ने उसी भूमि को खोड़समा निवासी एक अन्य व्यक्ति को दोबारा बेच दिया। इस दोहरी रजिस्ट्री के चलते विवाद और गहराता चला गया। जिसकी शिकायत पीड़ित पक्षों ने जिलाधिकारी और एसडीएम ऊन को भी दी है। बृहस्पतिवार एक बार फिर जिजौला पक्ष की महिलाएं भूमि पर पहुंच गईं और ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास करने लगी। सूचना मिलने पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से महिलाओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पुलिस महिलाओं को वहां से हटाने में विफल रही। दूसरे पक्ष ने भी चेतावनी दी है कि यदि एक पक्ष की महिलाएं बैठ सकती हैं, तो वे भी अपनी महिलाएं वहां बैठाएंगे। चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी है कि विवाद के निपटारे तक कोई भी व्यक्ति विवादित भूमि पर नजर न आएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, यह मामला क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed