{"_id":"69e3de524be399d47a02fb8c","slug":"women-are-liking-mumbai-design-fancy-jewellery-shamli-news-c-26-1-aur1003-163622-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिलाओं को भा रही मुंबई डिजाइन की फैंसी ज्वेलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिलाओं को भा रही मुंबई डिजाइन की फैंसी ज्वेलरी
Sun, 19 Apr 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
शामली के नेहरू मार्केट में गहनों की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद
शामली। सहालगों की शुरुआत होते ही सराफा बाजारों में रौनक लौट आई है। बुधवार से शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए है। वहीं अक्षय तृतीया त्योहार को लेकर भी खरीदारी जोरों पर है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार महिलाओं की पहली पसंद हल्के वजन वाले मुंबई डिजाइन के आभूषण बने हुए हैं।
अक्षय तृतीया का त्योहार और शादी का सीजन शुरू होने से शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार में सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ रही है। शहर के रोहित व सुभाष ने बताया कि ग्राहक मनपसंद डिजाइन खत्म होने के डर से पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। वह ज्वेलर्स को 10 फीसदी राशि देकर गहने सुरक्षित करा रहे हैं, ताकि अक्षय तृतीया पर उन्हें अपनी पसंद के आभूषण मिल सकें।
बाजार में महिला हल्के डिजाइन वाले गहने अधिक पसंद कर रही हैं। इसी को देखते हुए दुकानों पर आभूषण तैयार किए गए हैं। सराफा कारोबारी भी ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष छूट भी दे रहे हैं। महिला नीरज ने बताया कि उन्होंने अक्षय तृतीया पर हल्के वजन की अंगूठी खरीदी है। वहीं महिला सरोज ने बताया कि उन्होंने मुंबई डिजाइन का कम वजन वाला हार खरीदा है जो दिखने में भारी और काफी आकर्षक लग रहा है। दुकानदार अमित कुमार, सनोज ने बताया कि अक्षय तृतीया के त्योहार को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है।