{"_id":"61462e038ebc3e88a07efc08","slug":"woman-with-suspected-symptoms-of-dengue-fever-dies-shamli-news-mrt5568565123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार के संदिग्ध लक्षण वाली महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार के संदिग्ध लक्षण वाली महिला की मौत
विज्ञापन

शामली। थानाभवन ब्लाक के गांव कच्चीगढ़ी में 36 वर्षीय बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। एंटीजन जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव आया था। हालांकि एलाइजा टेस्ट नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होना नहीं माना है। स्वास्थ्य टीम ने गांव में जाकर मरीज के संपर्क में आने वाले चार लोगों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए और 35 मरीजों को दवा वितरित की।
गांव कच्ची गढ़ी निवासी महिला को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने महिला का पानीपत में उपचार कराया, लेकिन वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो शामली में एक निजी अस्पताल में ले गए। एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव आया था। तीन दिन पहले महिला की मौत हो गई। महिला की डेंगू से मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि महिला के गुर्दे में पानी भरने की समस्या थी और उसका पानीपत में उपचार चल रहा था। डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट से होती है, लेकिन महिला का यह टेस्ट नहीं हुआ। इसलिए महिला की मौत डेंगू से होना नहीं माना जा सकता।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली और महिला के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल डेंगू की जांच को लिए गए हैं। 35 मरीजों को दवा वितरित कर गांव एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही गांव में पानी के चार सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया। ग्रामीणों को बुखार से बचाव की जानकारी दी गई।