{"_id":"66c787ba48800d25b40fe7f4","slug":"woman-strangled-to-death-with-a-chunari-jammed-with-dead-body-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126769-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, शव रखकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, शव रखकर जाम लगाया
Fri, 23 Aug 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाते एसपी। संवाद
थानाभवन/जलालाबाद (शामली)। थानाक्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई अनुसूचित जाति की 40 वर्षीय महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। उसके कानों से कुंडल गायब मिले। आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गांव थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। शाम साढ़े बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की तो चारे के खेत में महिला का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था और कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे और कानों के कुंडल गायब मिले।
परिजन पहले शव को घर ले गए। इसके बाद समाज के लोगों ने इकट्ठे होकर शव को गांव में थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। मृतका का पति मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्कवायड भी मौके पर पहुंच गया था। एसपी का कहना है कि तीन टीमें गठित की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।