{"_id":"659d9757713c92e4970ad015","slug":"woman-returning-from-court-threatened-to-kill-panic-shamli-news-c-26-1-sal1002-14692-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कोर्ट से लौट रही महिला को दी हत्या की धमकी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कोर्ट से लौट रही महिला को दी हत्या की धमकी, दहशत
विज्ञापन
कांधला। पति से विवाद के मामले में कैराना कोर्ट में तारीख से लौट रही महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने बीच मार्ग में रोक कर हत्या करने की धमकी दी। महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
मोहल्ला खैल निवासी साहिबा पुत्री जहूर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने अधिवक्ता के चैम्बर से घर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में कचहरी के अन्दर पीड़िता का पति याकूब पुत्र शकील, रेशमा पत्नी महबूब निवासीगण मोहल्ला खैलकलां रामडा रोड कस्बा व थाना कैराना जिला शामली व दो अज्ञात महिलाओं ने पीड़िता व उसके माता-पिता को रास्ते में रोककर गाली देने लगे। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ मारपीट की। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने पंजीकृत मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दी। इसके चलते महिला ने डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुला लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।