फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman killed after failing to get a bike.

Shamli News: बाइक नहीं मिली तो महिला को मार डाला

Sun, 02 Aug 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after failing to get a bike.
गांव लव्वा दाउदपुर में ममता का फाइल फोटो।
चौसाना। गांव लव्वा दाऊदपुर में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता ममता (25) की घर में जहर देकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति समेत सात लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव आमवाली निवासी रामकुमार ने बताया कि उसने अपनी पुत्री ममता की शादी वर्ष 2022 में गांव लव्वा दाऊदपुर निवासी लोकेंद्र से की थी। शादी के बाद बेटी को दो पुत्र व एक पुत्री हुई। आरोप है कि पति, जेठ सोनू, सास विमला, ससुर ओमपाल, देवर काला, ननद कोमल, जेठानी ममता एक वर्ष से दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

रामकुमार के मुताबिक शुक्रवार रात करीब दो बजे उसकी पुत्री के जेठ सोनू ने फोन पर ममता की मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन रात में ही लव्वा दाउदपुर पहुंचे तो वहां पर उसकी पुत्री का शव बेड पर पड़ा था और उसके मुंह से रक्त निकला हुआ था और ससुराल पक्ष के ज्यादातर लोग मौके से भाग गए थे। पीड़ित ने पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव लव्वा दाउदपुर में ममता का फाइल फोटो।

गांव लव्वा दाउदपुर में ममता का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed