{"_id":"631a2f1801176a50b853c91e","slug":"woman-dies-in-shop-fire-shamli-news-mrt604317668","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांव के तीन घरों में बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांव के तीन घरों में बदमाशों का धावा
विज्ञापन
सीओ और कोतवाल ने फोर्स के साथ रात्रि में कांबिंग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। बदमाशों ने बुधवार रात दो गांव के तीन घरों में घुसकर महिलाओं के सोने के कुंडल लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग की परंतु सफलता नहीं मिली।
गांव अकबरपुर सुन्हेटी में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाश दीवार फांदकर मुनफैद के मकान में घुस गए। उन्होंने आंगन में सो रही मुनफैद की पत्नी जुल्लो के सोने के कुंडल लूट लिए। इस पर उसने शोर मचा दिया। वहीं, बदमाश पथराव करके फरार हो गए।
इसके बाद बदमाश पास के ही गांव दभेड़ी खुर्द में इस्लाम के मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने इस्लाम की पत्नी नसीमा के कुंडल लूट लिए। शोर होने पर बदमाश पथराव कर फरार हो गए। इस दौरान इस्लाम ईंट लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने कामिल के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने यहां कामिल की पत्नी हसीना के सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान रात्रि में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के जंगल में कांबिंग कराई। हालांकि बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने बताया कि मकान के अंदर दो बदमाश घुसे थे, शायद उनके साथी बदमाश बाहर खड़े हो। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि इस तरह के गैंग ने कुछ दिन पहले सहारनपुर और बिजनौर जनपद में वारदातें की थीं। वहीं, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।