{"_id":"67378a13970c3980b60cb34c","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-in-dense-fog-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131831-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
शामली। जिले में छाए घने कोहरे में शुक्रवार सुबह सिलावर स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय महिला अंगूरी देवी की मौत हो गई। महिला घर से खेत में चारा लेने जा रही थी। इसके अलावा अलग-अलग तीन स्थानों पर कोहरे में वाहनों के टकराने से तीन महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के सिलावर स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना जीआरपी व आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान गांव सिलावर निवासी 60 वर्षीय अंगूरी देवी के रूप में परिजनों ने की।
आदर्श मंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय महिला घर से खेत पर चारा लेने गई थी। महिला की मौत जिस समय हुई, उससे पहले सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गई थी। माना जा रहा है कि कोहरा होने के कारण महिला ट्रेन को नहीं देख पाई और उसकी चपेट आ गई। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्री है और सभी शादीशुदा है।
विज्ञापन
n ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन महिला घायल : हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना बरौदा के गांव महारा निवासी समुंद्रपाल अपनी पत्नी पिंकी, भाभी कांता और चाची निर्मला के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा बाईपास चौराहे के निकट पहुंचे तो एक ट्रक हाईवे पर खड़ा था।
समुंद्रपाल ने बताया उसने कार को ट्रक के पीछे रोक लिया। उसी समय पीछे से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तीनों महिलाएं घायल हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
n बधेव के पास कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार तीन लोग घायल : आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बधेव के पास सुबह ई-रिक्शा में पीछे से आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा में सवार गांव बधेव निवासी कुलदीप, सुरैया और पांच साल का बालक उमेश घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से कुलदीप को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस को अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। इसके अलावा एक अन्य हादसे में पूनम निवासी रोहतक घायल हुई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।ो