फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies after being hit by tractor-trolley, husband injured

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

Tue, 01 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor-trolley, husband injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

थानाभवन (सहारनपुर)। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी सोनू ने थाने में तहरीर दी कि वह अपनी पत्नी रीना के साथ थानाभवन सामान खरीदने आया था। सोमवार को देर शाम सामान लेकर पति-पत्नी साइकिल पर सवार द्वारा थानाभवन से वापस गांव यारपुर जा रहे थे। गांव के पास ही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से साइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल से गिरकर दंपती गंभीर रूप घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। देर रात थानाभवन थाने पहुंचे सोनू ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed