{"_id":"65aadb14191e92059802d844","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-police-sent-body-for-postmortem-shamli-news-c-26-1-smrt1048-15221-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि गांव खेड़ीकरमू में कुंती (35) वर्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव चारपाई पर पड़ा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस को देखकर मौके से उसका पति सौरभ कश्यप फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि मृतक मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है। पड़ोसी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वह करीब दो साल से सौरभ के साथ रह रही थी। शरीर पर जाहिरा के चोट का कोई निशान नहीं मिला हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।