फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses brothers and sister-in-law of assault

Shamli: महिला ने भाईयों व भाभी पर मारपीट का आरोप लगाया

Thu, 06 Oct 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

कैराना में एक युवती ने माता पिता की मृत्यु के बाद अपने भाईयों व भाभियों के पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। जामा मस्जिद निवासी हिना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया की उसको संपत्ति में हिस्सा देने से बचने के लिए युवती के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहते हैं।

विज्ञापन
Woman accuses brothers and sister-in-law of assault
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में रहने वाली एक महिला ने माता- पिता की मृत्यु के बाद अपने भाईयों व भाभियों के पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन

पुराना बाजार निकट जामा मस्जिद निवासी हिना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 माह पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।पिछले माह उसकी मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके चारों भाई व भाभी उनकी पैतृक संपत्ति आपस में बांटकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। युवती ने बताया कि अभी वह अविवाहित है तथा उसको संपत्ति में हिस्सा देने से बचने के लिए भाई और भाभी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट  करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना

युवती ने बताया बुधवार सुबह करीब छह बजे उसके चारों भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और उसको कमरे में बंद करके चले गए। उसका पांचवां भाई उसका पता लेने आया तो कुछ देर बाद आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गई और कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed