{"_id":"6453f37839350278b7084994","slug":"wives-of-councilor-candidates-clashed-with-each-other-over-fake-voting-shamli-news-c-26-1-smrt1056-2611-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी मतदान को लेकर सभासद प्रत्याशियों की पत्नियां आपस में भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी मतदान को लेकर सभासद प्रत्याशियों की पत्नियां आपस में भिड़ी
विज्ञापन
झिंझाना। वार्ड नंबर-5 में सभासद प्रत्याशी अनुज गुप्ता और हरि किशन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। कस्बे में प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में इनका मतदान केंद्र था। बूथ के बाहर सभासद पद के दोनों प्रत्याशियों में फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अनुज की पत्नी एवं भाजपा नेत्री रितु गुप्ता का कहना है कि हरि किशन की पत्नी फर्जी वोट डलवा रही है और बूथ के अंदर मोबाइल भी ले जा रही है। उसके प्रतिद्वंदी हरिकिशन की पत्नी और उसके बच्चों ने भी बाहर गांव से लोगों को बुलवाकर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। बाद में कई लोगों की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ। संवाद
मुस्लिमों को वोट डालने से रोकने का आरोप
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला बड़वाला, सैदमीर में कुछ मुस्लिम वोटरों में नसीम अहमद, इरशाद, वकील, रियासत, करीब 104 वर्ष के हाजी शरीफ समेत कई वोटरों ने बताया कि इस मोहल्ले के कई वोट कस्बे के वार्ड नंबर 1 मोहल्ला माजरा में लगे हुए हैं। लाइन में लगने के बाद अंदर वोटर जब मतदान करने पहुंचे तो पर्ची देखकर उन्हें बताया गया कि उनका वोट कटा हुआ है। लाइन में लगने के बाद वोट न डालने देने से रोष फैल गया। कस्बा निवासी 72 वर्षीय सद्दीक अहमद और लोगों के वोट काटे जाने का आरोप प्रशासन पर लगाया है। सदीक का कहना है कि यह सब सत्ता के इशारे पर हो रहा है, जिससे मुस्लिम अपना वोट न डाल सकें। संवाद