फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   With the bright sunshine, wheat harvesting and threshing have gained momentum.

Shamli News: चटक धूप के साथ गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग में आई तेजी

Mon, 13 Apr 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 13 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
With the bright sunshine, wheat harvesting and threshing have gained momentum.
झिंझाना क्षेत्र में मशीन से गेहूं की कटाई करते हुए। संवाद
शामली। जिले में मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह कभी बूंदाबांदी तो कभी बारिश होने से किसान गेहूं की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे थे। गेहूं में नमी बनने से उसमें नुकसान की आशंका थी। शनिवार दोपहर से मौसम में सुधार हुआ। रविवार सुबह से धूप निकली।
मौसम साफ होने के साथ ही किसान खेतों में गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। किसानों को डर है कि कहीं फिर से मौसम का मिजाज न बिगड़ जाए। किसान परिवार फसल को जल्द से जल्द घर लाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा 37 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता चौधरी ने बताया कि सोमवार को धूप निकलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed