फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wish for happiness and prosperity by worshiping Holi

Shamli News: होली पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 07 Mar 2023 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity by worshiping Holi
गढीपुख्ता में होली का पूजन करती महिलाएं
-मंदिरों और पितृ स्थलों पर की गई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

- शाम को ढोल नगाड़ों के साथ किया गया होलिका दहन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ बाबरी/ जलालाबाद/ कांधला। होली पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मार्गों-चौपालों व नुक्कड़ों पर होलिका की स्थापना की गई। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करके पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम आठ बजे युवाओं की टीम ढोल की थाप के साथ होलिका दहन स्थल पर पहुंची। ढोल के साथ युवा टीम ने होली गीतों के साथ नृत्य किया। होली की परिक्रमा करके दहन किया गया।
होली दहन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। ब्लाॅक रोड, पंसारियान, माजरा रोड, कृष्णा गार्डन, गोशाला रोड, बैंड मार्केट, रेलपार, रेलवे कॉलोनी, ज्वालागंज मंडी, मुरारीवाला कुआं, नाला पटरी, आर्यपुरी, दयानंद नगर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, गगन विहार, शिवंगज मंडी, मार्श गंज मंडी, काकानगर, बरखंडी, गुजरातियान, कमला काॅलोनी, रेलवे रोड, मोहल्ला माजरा और ब्राह्मणान समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन हुआ।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से होलिका पूजन के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित करके आटा, गुड़, बेर, फूल, मिठाई से पूजन किया। गोला नारियल मखाने, बेर से बने हार पहनकर बच्चों ने बडकुलों की माला होलिका को समर्पित किए। पूरे दिन होलिका पूजन के साथ गृह देवता, ग्राम देवता, भगवान शिव, हनुमान, मां दुर्गा, श्री लक्ष्मी-नारायण की पूजा-अर्चना की गई। हनुमान धाम, शिवचौक, बलभद्र मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर- भैरव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, बनखंडी मंदिर, सदा शिवमंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृ स्थलों पर रही भीड़
थानाभवन। होली पर सुबह से ही नगर के मंदिरों और पितृ स्थलों पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालु परिजन अपने अपने पितृ स्थलों पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन किया। गुलाल समर्पित कर होली खेली। मंदिर जस्सूवाला, कचौरी नाथ, माता वाला बाग, बिजली घर के पीछे बने देवस्थलों पर भी लोगों ने पूजन किया। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ नोजल मस्तगढ़, हसनपुर, यारपुर, खानपुर, मुल्लापुर कुतुबगढ़, तितारसी, मोरमाजरा आदि गांवों में भी लोगों ने सपरिवार अपने पितृ स्थानों पर पूजा-अर्चना की। पंडित आचार्य अश्वनी कौशिक ने बताया कि होलाष्टक के आठ दिन पूर्ण होने के बाद देवताओं पितृों की पूजा-अर्चना के बाद होली खेलनी की परंपरा है।
नगर व देहात में हर्षोल्लास से मनाया होली पर्व



ऊन। नगर व देहात क्षेत्र में मंगलवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय होलिका पूजन किया गया। इस दौरान देव स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। रात के समय होली का दहन किया गया। ऊन में कई जगह महिलाएं प्रसाद लेकर होलिका स्थल पर पहुंची और पूजा-अर्चना की। कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के अलावा कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। देहात के गांव बझेड़ी, रेडा माजरा,गागोर, पिंडौरा, हथछोया, बेहड़ा आदि गांवों में भी होलिका दहन किया गया।
पुत्रों की लंबी आयु और रक्षा के लिए रखा व्रत
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु व रक्षा के लिए व्रत रखा। होली पूजन कर अपने घरों में सुख, शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। शाम को होलिका दहन किया गया। कस्बे के अलावा क्षेत्र के गांव मालैंडी, ताना पेलखा, राझड़, दुल्लाखेड़ी, भाट्टू, बुंटा, गुराना, गढ़ी अब्दुल्ला खां, गंदेवड़ा, मानकपुर, धनैना, जंधेड़ी आदि गांवों में होली पूजन किया गया। संवेदनशील गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही।
कैराना क्षेत्र में 80 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

कैराना। क्षेत्र में महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ होलिका देवी की पूजा-अर्चना की। कैराना नगर और देहात में कुल 80 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इससे पहले दिन में महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर होली का स्थल पर पहुंची। महिलाओं ने उपले होलिका में चढ़ाएं। इसके अलावा होलिका देवी की पूजा अर्चना की और अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। रात के समय ढोल बाजे की ताल पर युवाओं ने थिरकते हुए होलिका दहन किया। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से होली का स्थल के आसपास पुलिस के जवान मौजूद रहे।


होली के अवसर पर महिलाओं ने की होली की पूजा-अर्चना



झिंझाना। होली पर कस्बे व क्षेत्र में महिलाओं ने होली का पूजन किया। इससे पहले मोहन जोहड़ तीर्थ पर जाकर देवताओं और पितृों का भी पूजन किया। उन्हें वस्त्र तथा गुलाल और मिठाई आदि भेंट की। कस्बे में पीठ बाजार, मोहल्ला ताडवाला, मोहल्ला माजरा, होली कल्लर चौक आदि स्थानों पर होली मनाई जाती है। पंडित वीरेंद्र सिंह और आलोक शर्मा ने बताया कि आज रात्रि में करीब 8:30 बजे होली का दहन किया गया और तालाब के किनारे लंगरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed