फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will start from November electoral roll revision

नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण

Sun, 27 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 27 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Will start from November electoral roll revision

विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भरत पांडेय ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण दो नवंबर से शुरू होगा।


इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी भरत पांडेय ने कहा संबंधित सुपरवाइजर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची की अशुद्धियों को शत प्रतिशत दुरुस्त कराएं।  उन्होंने बताया आयोग के निर्देश पर जनपद में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का मसौदा प्रकाशन दो नवंबर को होगा।
विज्ञापन


इसके बाद दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। ग्राम सभा, स्थानीय निकायों और आरडब्लूए की बैठकों में फोटो निर्वाचक नामावली के संबंधित भाग और अंश को पढ़ना एवं नामों का सत्यापन तीन से 17 नवंबर तक होगा। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की नियमित रूप से चेकिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयानुसार पूर्ण कराएं। साथ ही बूथ लेवल स्तर पर जन सुविधाओं में सुधार कराए। एसडीएम श्याम अवध चौहान, राम अवतार गुप्ता, इंद्र सैन, अवधेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed