फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will protest at Thana Bhawan Mill Gate if sugarcane dues are not paid by 15th September

Shamli News: 15 सितंबर तक बकाया गन्ना भुगतान न होने पर थानाभवन मिल गेट पर देंगे धरना

Mon, 12 Aug 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Will protest at Thana Bhawan Mill Gate if sugarcane dues are not paid by 15th September
थाना भवन में  आयोजित बैठक में   भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप   सिंह
थानाभवन। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा जो अन्नदाता किसान की बात करेगा, वहीं प्रदेश व देश पर राज करेगा। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। उन्होंने बजाज शुगर मिल के प्रबंध तंत्र को चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक यदि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो 16 सितंबर का मिल गेट पर धरना दिया जाएगा और मिल को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को थाने के सामने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सैनी के घेर में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचे भानु प्रताप सिंह ने कहा 80 प्रतिशत किसानों की उपेक्षा कर केंद्र सरकार पांच से दस प्रतिशत उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है। उनके कर्ज माफ किए जा सकते हैं तो किसानों के क्यों नहीं। यह वहीं किसान हैं जिन्होंने रात दिन एक कर दाल, दलहन, सब्जी, गेहूं, धान, गन्ना, चीनी में देश को स्वावलंबी बनाया है। फिर भी किसान मजदूर की उपेक्षा होती है। उन्होंने कहा गन्ने का भाव निर्धारण में गन्ने के भुगतान में किसान दोनों और पिस रहा है। जितना गन्ने का भाव है उतना तो खेत से मिल तक लाने तक मजदूरी बैठ रही है।
विज्ञापन

कहा संगठन की तीन प्रमुख मांगें है, जिनमें किसान आयोग का गठन कर उसके सदस्य किसान, अपनी फसलों का मूल्य निर्धारण का अधिकार और किसानों का कर्ज माफ करना लेकिन सरकार का इस और कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। संगठन ने वर्ष 2014, 2019 में भाजपा को सर्मथन किया था, लेकिन किसानों को उपेक्षा से अलावा कुछ नहीं मिला। कहा 11 सितंबर को संगठन लखनऊ में गन्ना हाऊस का घेराव करेगा। केंद्र सरकार दिल्ली के कितने रास्ते बंद कर ले, आवश्यकता पड़ी तो किसान दिल्ली कूच ही नहीं करेगा प्रवेश भी करेगा। अब जातिवाद-धर्मवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कहा अब प्रधानमंत्री को आगे बढ़कर इसे रोकना चाहिए। किसान पंचायत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बजाज शुगर मिल पहुंचे। वहां उन्होंने मिल प्रबंधतंत्र को चेतावनी दी। इस दौरान सहारनपुर के जिलाध्यक्ष विजयंत सिंह, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष मामेश सिंह, शामली के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर शक्ति सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed