{"_id":"6283ea68238c3a5e0d27a7b0","slug":"will-have-to-wait-for-vigilance-dose-private-hospitals-are-not-ready-shamli-news-mrt589013132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता डोज के लिए करना पड़ेगा इंतजार, निजी अस्पताल नहीं हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता डोज के लिए करना पड़ेगा इंतजार, निजी अस्पताल नहीं हैं तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों के पास अब सतर्कता डोज के मैसेज मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। 60 साल से कम आयु के लोगों के सामने समस्या बनी है कि वे सतर्कता डोज कहां पर लगवाएं। इसकी वजह यह है कि सरकार ने इस आयु के लोगों को निजी अस्पताल में शुल्क देकर सतर्कता डोज लगवाने की व्यवस्था की है लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के बाद भी अभी तक कोई भी निजी अस्पताल सतर्कता डोज लगाने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में लोग सतर्कता डोज नहीं लगवा पा रहे हैँ और उनके सामने इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
सरकार ने पिछले महीने गाइड लाइन जारी की थी कि 18 से 60 साल के लोगों के लिए कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी सतर्कता डोज निजी अस्पतालों में लगाई जाएगी। लोगों को इसके लिए 386.25 रुपये शुल्क देना होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों की कोशिश के बाद भी अभी तक कोई निजी अस्पताल सतर्कता डोज लगाने को तैयार नहीं हो सका। उधर, लोगों के पास स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से सतर्कता डोज लगवाने के मोबाइल पर मैसेज आ रहे हैं। मैसेज आने पर लोग सरकारी अस्पतालों में डोज लगवाने जाते हैं तो उन्हें निजी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगवाने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। निजी अस्पताल इसके लिए तैयार न होने के कारण लोग सतर्कता डोज नहीं लगवा पा रहे हैं।
शहर के माजरा रोड निवासी अमित श्याम का कहना है कि उनके पास पिछले महीने से मोबाइल पर सतर्कता डोज लगवाने के मैसेज आ रहे हैं, लेकिन किसी निजी अस्पताल में इसकी व्यवस्था न होने से वह इस डोज का टीका नहीं लगवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी अमित शर्मा ने बताया कि उसने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। अब उनके मोबाइल पर सतर्कता डोज का मैसेज आ रहा है, लेकिन किसी निजी अस्पताल में व्यवस्था न होने से सतर्कता डोज नहीं लगवा पा रहे हैं।
बुजुर्गों को सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क टीका
शामली। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के जिन्हें दूसरी डोज के बाद नौ माह पूूरे हो गए हैं, उन्हें कोविड की चौथी लहर की आशंका के चलते तीसरी सतर्कता डोज जिले के सभी सीएचसी, जिला अस्पताल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी व पंसारियान में नि:शुल्क लगाई जा रही है।
18 से 60 साल के लोगों को तीसरी सतर्कता डोज निजी अस्पतालों में लगाई जाएगी। निजी अस्पतालों से वार्ता चल रही है। जल्द ही निजी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगाने की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। 60 साल से अधिक आयु के लोगों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग - लक्ष्य - पहली डोज - दूसरी डोज - बूस्टर डोज
18 वर्ष से अधिक 938154 - 969730 - 813560 - 13531
15 से 18 वर्ष - 95970 - 99878 - 94526 - शून्य
12 से 14 वर्ष - 57963 - 38800 - 5250 - शून्य