{"_id":"62000bfff4d54147f00a0a6b","slug":"will-give-security-to-every-person-speed-up-development-maurya-shamli-news-mrt576051567","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति को सुरक्षा, विकास को गति देंगे : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति को सुरक्षा, विकास को गति देंगे : मौर्य
विज्ञापन
झिंझाना में जनसभा के दौरान जनता का अभिवादन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के पदाधि?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून के डंडे की ताकत से गुंडों की गुंडई को केवल भाजपा समाप्त कर सकती है। समाजवादी पार्टी के गुंडे 10 मार्च के बाद पश्चिम की जेलों में नहीं बुंदेलखंड की जेलों में दिखाई देंगे। पहले की तरह 2022 में भी कमल के खिलने से आप सब की सुरक्षा और विकास का पहिया कई गुना तेजी से दौड़ेगा।
झिंझाना में चुनावी सभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कहा कि मैं मतदाताओं को उनकी ताकत का अहसास कराने आया हूं। मृगांका व अनिल चौहान के साथ मिलकर स्व. बाबू हुकम सिंह जी के अधूरे सपनों को साकार करेंगे। समाजवादी पार्टी गुंडों की सरकार रही है और भाजपा सरकार ही गुंडों की गुंडई को समाप्त करने का दम रखती है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा देने के साथ-साथ विकास को भी गति दी है। यानी कमल के खिलने से हर किसी का चेहरा खिलेगा मुस्लिम बहनों के लिए चाहे तीन तलाक का मुद्दा, भैंसें चोरी होने की घटनाएं , गरीबों को मकान व राशन, प्रदेशवासियों को 18 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति इन सबके साथ भाजपा ने विकास को गति देने की बात आज हर कोई जानता है। जबकि समाजवादी पार्टी समेत दूसरी सरकारों में दिन छिपते ही थानों में भी ताले लग जाया करते थे।
अध्यक्षता विजेंद्र कश्यप और संचालन रवि गोयल ने किया। मौके पर कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह, अनिल चौहान, मनीष चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़, हरियाणा के सुभाष भराला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, राकेश मौजूद रहे।