फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will get construction of drinking water tank and sports ground

पेयजल टंकी और खेल मैदान का कराएंगे निर्माण

Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will get construction of drinking water tank and sports ground
पेयजल टंकी और खेल मैदान का कराएंगे निर्माण
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ग्राम पंचायत खेड़की के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहन ने बताया कि उन्हें गांव का चहुंमुखी विकास कराना है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता गांव में पेयजल की व्यवस्था के लिए टंकी का निर्माण कराना है। बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे तैयारी करके पुलिस, सेना एवं अन्य भर्तियों में नौकरी पा सकें। श्मशान घाट व कब्रिस्तान में मिट्टी भराव सुंदरीकरण कराना है। ग्रामीण देव स्थलों पर भी सुंदरीकरण कराना है। उन्होंने बताया कि गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तालाबों का सुंदरीकरण कराना है। गांव के तिराहे, चौराहे व सड़कों पर कूड़ेदान की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं एवं लड़कियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

ग्राम प्रधान का परिचय...
नाम:मोहन
शिक्षा: एमए, एलएलबी
कार्य: कृषि
राजनीतिक पृष्ठभूमि: दूसरी बार ग्राम प्रधान चुने गए। बसपा के जिला प्रभारी रहे।
गांव के बारे में...
करीब तीन हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत खेड़की के चारों ओर से प्रवेश द्वार हैं। गांव से ऊन ब्लॉक व तहसील मुख्यालय की दूरी छह किलोमीटर है। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके साथ ही कुछ सड़कें एवं नालियों की स्थिति भी खराब है। ग्राम प्रधान का कहना है कि सड़कों एवं जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। पूरे गांव में खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी तथा हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed