फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will cancel the report filed on the villagers: Singh

ंचायत में ग्रबामीणों पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग

Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will cancel the report filed on the villagers: Singh
हिंगोखेड़ी में हुई पंचायत में विद्युत निगम के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव हिंगोखेड़ी में ग्रामीणों की पंचायत में शेखूपुरा के चार ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की गई। पंचायत में पहुंचे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गांव शेखूपुरा में बीती 17 अगस्त को चेकिंग के लिए गई विद्युत निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में खेड़ीकरमू बिजलीघर के एसडीओ की तरफ से थाना आदर्शमेडी में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को गांव हिंगोखेड़ी स्थित मंडी स्थल पर पंचायत हुई। इसमें हिंगोखेड़ी समेत कंडेला, शेखूपुरा, जगनपुर व भूरा गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने के साथ ही विद्युत निगम से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। वहीं, जिले में कुछ विभागों के अधिकारी गलत आचरण के कारण सरकार की छवि धूमिल कर रहेहैं। ऐसे अधिकारियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा चुका है। आमजन का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त कराया जाएगा। पंचायत को कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, कंडेला पूर्व प्रधान रामवीर, यशपाल सिंह, विलियम चौहान, ईशम सिंह, रणवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed