{"_id":"58dd57f94f1c1bc30463e45e","slug":"who-will-decide-the-responsbility-of-shamli-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन तय करेगा, किसकी है शामली बाईपास रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कौन तय करेगा, किसकी है शामली बाईपास रोड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली बाईपास रेलपार की टूटी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में रेलपार स्थित बाईपास की जर्जर हालत ट्रैफिक जाम को बढ़ावा दे रही है। आसपास के मकानों में रहने वालों को बीमारियां परोस रही है। बावजूद सड़क की मरम्मत कराने को कोई तैयार नहीं है। लोक निर्माण विभाग कहता है कि यह सड़क नगर पालिका की है, तो नगर पालिका परिषद शामली के अधिकारी कहते हैं कि सड़क हमारी नहीं है।
शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुद्वारा तिराहे से मेरठ रोड पर रेलवे क्रासिंग तक करीब 700 मीटर का बाईपास बना है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और अन्य प्रदेशों से आने वाले माल वाहक वाहनों को इसी मार्ग से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की तरफ निकाला जाता है।
सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और गांव के संपर्क मार्ग से भी बुरी हालत हो गई है। दिन भर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, जिस कारण बाईपास से लेकर शहर तक ट्रैफिक जाम लगता है। जर्जर सड़क के कारण धूल उड़ती है, जिस कारण आसपास के मकान और दुकानों में भी धूल भर जाती है। यहां रहने वाले नीरज कुमार, अजीत सिंह, सुषमा, राजकुमारी, अर्पित, नीलम, अतुल और अरविंद का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण धूल उड़ने से रेलपार मोहल्ले के काफी लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डीएम सुजीत कुमार का कहना है कि बाईपास को ठीक कराने के लिए जल्दी ही प्रयास किया जाएगा।