{"_id":"682ccad6583af8a9e9052d36","slug":"where-did-nomans-brother-go-police-and-intelligence-agencies-are-searching-for-him-shamli-news-c-26-1-sal1002-142325-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आखिर कहां गया नोमान का भाई, तलाश में जुटी पुलिस व खुफिया एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आखिर कहां गया नोमान का भाई, तलाश में जुटी पुलिस व खुफिया एजेंसियां
विज्ञापन
शामली/ कैराना। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़े गए नोमान इलाही के बड़े भाई को पुलिस व खुफिया एजेंसियां तलाश कर रहीं हैं। इसके अलावा अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना को व्हाट्सएप चैट के द्वारा कैराना निवासी नोमान इलाही सेना के मूवमेंट और फोटो भेजता था। जिस पर पिछले मंगलवार को पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया था कि नोमान का सबसे बड़ा भाई दिल्ली में लाल किले के पास एक मार्केट में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। जबकि दूसरे नंबर का भाई जीशान पहले झिंझाना में पासपोर्ट बनवाने की दुकान करता था। कुछ साल पहले जीशान झिंझाना की दुकान बंद करके सहारनपुर जाकर रहने लगा था। जीशान का मोबइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस व खुफिया विभाग नोमान व कुछ अन्य रिश्तेदारों की गहनता से जांच कर रही है। देखा जा रहा है कि कहीं नोमान के भाई या रिश्तेदार भी इकबाल काना के संपर्क में तो नहीं थे।
- डायरी को नहीं तलाश सकी पुलिस
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही का सात दिन का रिमांड मंगलवार को पूरा हो गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कोई डायरी अपने पास होने का दावा किया था।। पुलिस को शक है कि इसी डायरी में नोमान ने सभी टास्क लिखे हुए हैं। पुलिस ने कैराना, पानीपत में डायरी को तलाश किया मगर कोई पता नहीं लग सका।