फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When the work was stopped due to negligence, the road was left incomplete

Shamli News: लापरवाही पर रुकवाया काम तो अधूरी छोड़ी सड़क

Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
When the work was stopped due to negligence, the road was left incomplete
जलालाबाद। सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए हसनपुर लुहारी में लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया तो ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण को बीच में ही रोक दिया। अब हालत ये है कि लोगों को टूटी सड़क पर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में ग्राम पंचायत की ओर से सीसी व इंटरलाॅक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण गंजा चौक से बस स्टैंड तक कराया जा रहा है। पिछले साल छह दिसंबर को गांव के पूर्व प्रधान सतीश सैनी, सुमित सैनी, अमित कुमार, रोबिन आदि ने सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। अब ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार पुरानी सड़क को तोड़े बगैर उसके ऊपर ही नई सामग्री डाल रहा है। इससे सड़क की ऊंचाई अधिक हो जाएगी और दोनों ओर लोगों के मकान गहराई में आ जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि ठेकेदार को पहले पुरानी सड़क को तोड़ना चाहिए उसके बाद ही नई सड़क का निर्माण करना चाहिए। इससे सड़क की ऊंचाई नहीं बढ़ेगी ओर लोगों के मकान भी गहराई में नहीं जाएंगे। फिलहाल की स्थिति देखे तो यदि इस प्रकार सड़क बनाई जाती है तो बरसात के दिनों में लोगों के घरों में पानी घुसना लाज़िमी है। कहा कि जब तक पुरानी सड़क को नहीं तोड़ा जाएगा तब तक वह सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत ने सड़क का निर्माण कार्य रोक जाता, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रजिया कुरैशी ने बताया कि जल्द ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed