{"_id":"5d924de68ebc3e93ca6f86bb","slug":"when-the-ravana-angad-dialogue-dominated-shamli-news-mrt446137550","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रावण-अंगद संवाद पर छा जाता था सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब रावण-अंगद संवाद पर छा जाता था सन्नाटा
विज्ञापन
थानाभवन में श्री रामलीला का मंचन करते कलाकारों का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन(शामली)। एक समय था जब थानाभवन कस्बे की रामलीला दूर तक मशहूर थी। चौक बाजार में होने वाली इस रामलीला में कस्बे और दूरदराज के गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आते थे। घंटो पहले लोग आकर जगह घेर लेते थे। 1997 के बाद यह लीला बंद हो गई। उस दौर के रामलीला पात्रों को इसकी बड़ी टीस है। अमर उजाला ने इन कलाकारों से बात की तो पुराना दौर याद कर भावुक हो गए।
सुभाष सिंघल ने बताया कि वर्ष 1997 में वह श्रीराम लीला कमेटी चौक बाजार का संरक्षक हुआ करते थे। उस दौर में वैसे तो सभी कलाकार अपनी भूमिका पूरी मेहनत से अदा करते थे, लेकिन जब भी रावण-अंगद, परशुराम-लक्ष्मण, सलोचना सती-लक्ष्मण संवाद होता तो पूरे दर्शकों की सांसें थम जाती थी। कस्बे के अलावा दूरदराज से लोग यहां इन संवादों को देखने आते थे। हैरत की बात ये है कि इन संवादों में डॉयरेक्टर पीछे से डॉयलाग नहीं बोलता था, बल्कि कलाकार याद कर इन संवाद को जीवंत कर देते थे। मगर, कमेटी और कलाकारों के बीच अचानक से ऐसा तालमेल बिगड़ा कि 1998 से लोगों को वहीं रामलीला चलचित्र पर देखनी पड़ी।
यह थे उस दौर के प्रमुख कलाकार
किरदार- निभाने वाले व्यक्ति
रावण- स्व. धनप्रकाश धीमान, सुरेंद्र शर्मा
मेघनाथ- सतीश तायल, मुन्ना
कैकई- नरेश सैनी
दशरथ- स्व. लाला जयभगवान, बबली
लक्ष्मण- प्रेम किशोर
कौशल्या- सतीश तायल
चौक बाजार रामलीला का इतिहास
सुभाष सिंघल बताते हैं कि कस्बे में रामलीला की पहली शुरूआत वर्ष 1954 में माधोराम आदि लोगों ने मेन बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला से की थी। यहां दो साल लीला आयोजित करने के बाद स्टेज चौक बाजार पर लगने लगा। वर्ष 1997 तक यहां लीला आयोजित रही।
विज्ञापन
बोले कलाकार
मालाओं से होता था स्वागत
मैंने करीब बीस साल तक लक्ष्मण का पाठ किया। वो दौर अलग था, जब हम दशहरे के मेले में जाते थे तो हमारा जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत होता था। लोग अलग-अलग प्रतिष्ठान का हमें भोग लगाते थे। पूरा माहौल भक्तिमय बन जाता था। --प्रेम किशोर
आज भी करता है मन
मैं कौशल्या का किरदार करता था। जब से पुरानी रामलीला बंद हुई है तब से जब भी नवरात्र का त्योहार आता है तो मेरा मन उदास हो उठता है। मेरी उम्र 75 साल है, यदि आज भी वही पुरानी लीला शुरू होती है तो मेरा पूरा सहयोग रहेगा। यहीं नहीं मैं आज भी अपना वहीं पुराना किरदार निभाने के लिए उत्सुक हूं।--सतीश गोयल।
असली ज्वेलरी पहनकर मंच पर उतर जाता था
मैंने हमेशा रावण का अभिनय किया। तब मैं ज्वेलरी बनाने का काम करता था। मेरी उत्सुकता इतनी थी कि यदि कभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी कम पड़ती थी तो मैं असली ज्वेलरी शरीर पर लगाकर मंच पर पहुंच जाता था और अपने किरदार में खो जाता था। आज हमें उस लीला की बहुत याद आती है। -सुरेंद्र शर्मा
मैंने यहां कई सालों तक कैकेयी का रोल अदा किया। मगर,, कलाकारों और समिति के बीच हुए मतभेद के बाद लीला का मंचन बंद कर दिया गया और फिर चलचित्र की रामलीला शुरू हुई। आज भी कस्बे में तीन जगह चलचित्र पर लीला का मंचन शुरू हो रहा है। यह देख मन बड़ा उदास होता है, मैं आज भी पुरानी लीला के लिए तैयार हूं। --नरेश सैनी