{"_id":"65f891fef8c06837540b5c24","slug":"when-did-not-get-employment-friends-chose-the-path-of-theft-nine-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-118233-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रोजगार नहीं मिला तो दोस्तों ने चुन ली चोरी की राह, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रोजगार नहीं मिला तो दोस्तों ने चुन ली चोरी की राह, नौ गिरफ्तार
Tue, 19 Mar 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस ने पकडे बाइक चोरी के आरोपी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रोजगार नहीं मिलने पर मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर के दोस्तों ने अपराध की राह चुनी और शामली, बागपत के अलावा हरियाणा के करनाल से बाइकें चोरी की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक और एक रेहड़ा बरामद किया गया है। आरोपियों ने 40 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
एएसपी संतोष कुमार और सीओ श्याम सिंह ने कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। चेकिंग के दौरान आदर्श मंडी पुलिस ने बागपत के दोघट निवासी सौरभ, टीकरी निवासी अंकित, गौरव, दीपक कुमार, भोलू, शुभम, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सोनू, सहारनपुर के तीतरों के भावसा निवासी रोहित, सोनू को गिरफ्तार किया। इन सभी ने बागपत, सहारनपुर, करनाल, शामली, बागपत में बाइक चोरी की 40 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी आपस में दोस्त हैं। पिछले करीब दो साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सभी रोजगार की तलाश में थे, मगर रोजगार नहीं मिलने पर अपराध की राह चुन ली।
पांच मिनट में कर लेते थे बाइक चोरी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जैसे ही कोई बाइक को खड़ा कर किसी कार्यालय या मकान के अंदर जाता था तो आरोपी मात्र पांच मिनट में ही मास्टर की के माध्यम से बाइक चोरी कर लेते थे। गिरोह के निशाने पर अधिकतर स्पलेंडर बाइक ही होती थी। एएसपी का कहना है कि गिरोह में यदि अन्य आरोपियों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपियों पर दर्ज है छह से लेकर नौ मामले
एएसपी ने बताया कि आरोपी साौरभ पर छह, सोनू पर पांच, अंकित पर नौ, गौरव पर नौ, दीपक, भोलू और अन्य पर एक-एक मामला दर्ज है।