फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When Corona is over, come out to Atal Park

कोरोना हो खत्म तो अटल पार्क में आए बहार

Thu, 28 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
When Corona is over, come out to Atal Park
शामली का अटल पार्क - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के बीच में स्थित मंडी ज्वालागंज में स्थित अटल पार्क में बाउंड्रीवॉल के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ बच्चों से लेकर बड़ों को लुभाते हैं। पार्क में बच्चों के लिए झूले लगे हैं, तो व्यायाम करने वालों के लिए मशीनें। लॉकडाउन से पहले यहां पर सुबह-शाम महिलाएं, बच्चे, पुरुष और वृद्ध सबकी टोलियां टहलती हुई नजर आती थीं। स्कूल कालेजों में गर्मी की छुट्टी होते ही यहां दिन भर बच्चे फुटबॉल ओर क्रिकेट खेलते नजर आते थे। मगर लॉकडाउन में पार्क वीरान है। अब यहां न बच्चे खेलते हैं और न ही लोगों की टोलियां टहलती नजर आती हैं। पार्क को लेकर लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोरोना के खत्म होते ही पार्क में फिर से पहले की तरह रौनक और चहल-पहल होगी।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन दोस्तों संग क्रिकेट खेलता था
शहर के मिल रोड निवासी इंटर के छात्र हर्षित ने बताया कि वह सुबह को पार्क में टहलने आता था। छुट्टी में दोस्तों के साथ क्रिकेट भी खेलते थे। स्कूल की गर्मी की छुट्टी होते ही यहां पर खेल और मस्ती खूब करते थे, लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है तब से घर पर ही रहते है। पार्क में घूमना और दोस्तों के साथ हंसना और बातचीत करना अच्छा लगता था।
विज्ञापन

पार्क में टहलने वालों की लगी थी भीड़
बड़ा बाजार निवासी चावल व्यापारी अनिल गोयल ने बताया कि वह सुबह को अटल पार्क में घूमते थे। पार्क में सुबह-शाम टहलने वाले और व्यायाम करने वालों की भीड़ लगती थी। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से पार्क वीरान सा हो गया है। अब यहां पर इक्का-दुक्का लोगों को छोड़कर कोई नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को छुट्टी का रहता था इंतजार
पार्क के सामने रहने वाले अमित गोयल ने बताया कि यह पार्क इस मंडी का सौंदर्य है। यहां सुबह-शाम लोगों का मेला सा लगता था। आसपास रहने वाली महिलाएं भी आती थीं। बच्चों को तो गर्मी की छुट्टी का इंतजार रहता था, ताकि वे पार्क में खूब मस्ती कर सकें, लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है तब से यहां कोई नहीं आता।

छुट्टी में पूरा दिन खेलते थे
पार्क के निकट पेंटस की दुकान करने वाले अनिल सिंघल ने बताया कि शहर के बीच में पार्क और इसकी हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। लॉकडाउन से पहले बच्चे खेलते थे। जिस दिन स्कूल की छुट्टी होती थी, यहां पूरे दिन बच्चे खेलते नजर आते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बच्चे घर में ही रहते है। अब पार्क वीरान नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed