{"_id":"65074dfacb8a74e2cc0e52b4","slug":"what-kind-of-helplessness-is-this-pharmacists-not-doctors-are-looking-after-the-disease-shamli-news-c-26-1-smrt1048-9089-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ये कैसी लाचारी... चिकित्सक नहीं, फर्मासिस्ट देख रहे बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ये कैसी लाचारी... चिकित्सक नहीं, फर्मासिस्ट देख रहे बीमारी
Mon, 18 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली ब्लाक रोड अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में मौजूद फार्मेटिस्ट व वार्ड वाय
शामली। जिले में सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में पड़ताल की गई तो कई स्थानों पर चिकित्सक गायब मिले। उनके स्थान पर फार्मासिस्ट ही उपचार करते मिले। सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 1617 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान 474 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
सुबह साढ़े दस बजे शहर के बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर चिकित्सक उदित भटनागर नहीं मिले। फार्मासिस्ट मनु शर्मा चिकित्साधिकारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठे मिले। दो स्टाफ नर्स मौजूद थी। सुबह पौने 11 बजे मोहल्ला पंसारियान स्थित पीएचसी पर चिकित्सक डॉ. श्रुति मौजूद नहीं थी। फार्मासिस्ट विकास कौशिक और वार्ड ब्वाय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक अभी नहीं आई है। उस समय तक आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट ने जांच कर दवा दे दी है।
ऊन सीएचसी पर आयुष्मान भवः आयुष्मान मेला में मरीज की जांच के लिए कोई चिकित्सक नहीं था, जिस वजह से मेला अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पाया। गांव नोनांगली निवासी संजीव ने बताया कि वह पांच किमी दूर से आया है, लेकिन मुझे यहां कोई डाक्टर नहीं मिला। उधर, पिंडोरा पीएचसी पर दो कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। यहां फार्मासिस्ट नवल किशोर ने मरीज देखे।
विज्ञापन
झिंझाना सीएचसी पर चिकित्सक अशोक सैनी ने बताया मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 51 मरीज देखे गए। इनमें अधिकतर बुखार, एलर्जी व दर्द आदि के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। केरटू पीएचसी पर चिकित्सक आयुष ने बताया 16 मरीज आए। अधिकतर मरीज खांसी, कफ, एलर्जी के ही आए।
जलालाबाद पीएचसी पर डाॅ. विक्रम सिंह, डाॅ. फरहाना ने मरीजों की जांच कर दवा दी। इस दौरान एलर्जी, बुखार, सामान्य दर्द , नजला, जुखाम, पेट आदि समस्या से पीडित मरीजो की संख्या अधिक रही।
कांधला क्षेत्र में पीएचसी एलम में डॉ. स्वाति गुप्ता ने बताया 50 मरीज आए, जिनमें सबसे अधिक 28 मरीज बुखार के, 20 खांसी जुकाम के आए। मरीज जगपाल सिंह ने बताया आरोग्य मेले में बीमारियों की जांच न होने से परेशानी होती है। सुमन ने बताया मेले में पूरी दवा नहीं मिलती। कुछ दवा बाहर से लेनी पड़ती है। पीएचसी गंगेरू में डॉ. निधि सैनी ने बताया 36 मरीजों में 15 बुखार के दस मरीज खांसी जुकाम के आए। वैशाली ने बताया मेले में जांच की सुविधा उपलब्ध हो तो इलाज बेहतर मिलेगा। फराना का कहना है कि दो दिन से बुखार आ रहा है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी पीएचसी पर 26 चिकित्सकों और 104 पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोग्य मेले में 602 पुरुष, 777 महिला व 238 बच्चों यानि कुल 1617 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। आरोग्य मेले में 474 गोल्डन कार्ड बनाए गए।