{"_id":"60de0be98ebc3e0a217c2a4b","slug":"welcome-to-the-financial-help-of-the-families-of-the-corona-dead-shamli-news-mrt5454258183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद का स्वागत
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कोरोना में मृतकों के परिजनों को कोर्ट के केंद्र सरकार को दिए आदेशों का स्वागत किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने व्यापार मंडल के सुझाव को सही मानते हुए केंद्र सरकार को आर्थिक मदद के आदेश दिए हैं। आर्थिक मदद की रकम तय करके छह हफ्ते के अंदर एसडीएम को भेजें, ताकि पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा की प्रक्रिया शुरू हो सके। व्यापारियों ने जनहित याचिका दायर करने वाले एडवोकेट गौरव बंसल का भी आभार व्यक्त किया। इससे प्रदेश के चार लाख कोरोना पीड़ित परिवारों को लाभ होगा।
बैठक में शामली के मूल निवासी मुकुल गोयल के डीजीपी के पद पर प्रोन्नत किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजीपीके पद पर नियुक्ति देकर सभी का मान बढ़ाया है। बैठक में राम कुमार राय, पवन गोयल, महेश धीमान, पंकज वालिया, रवि संगल, आशु पुरी, अनिल बंसल, राजेश जैन मौजूद रहे।