फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to Rath Yatra of Kuldevi Mahalakshmi from Agroha

अग्रोहा से आई कुलदेवी महालक्ष्मी की रथयात्रा का स्वागत

Fri, 04 Nov 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Rath Yatra of Kuldevi Mahalakshmi from Agroha
ऊन में अग्रोहा से आई कुलदेवी महालक्ष्मी की रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत करते वैश्य समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
अग्रोहा से आई कुलदेवी महालक्ष्मी की रथयात्रा का स्वागत
विज्ञापन

शामली, ऊन। अग्रोहा धाम से प्रारंभ होकर ऊन में पहुंची कुलदेवी महालक्ष्मी आशीर्वाद रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा मुख्य बाजार से भ्रमण करते हुए डीएवी कॉलेज पहुंची। जहां रथ यात्रा में शामिल लोगों ने विश्राम किया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल ने बताया कि यह यात्रा अग्रोहा से प्रारंभ हुई थी, जो संपूर्ण भारत में भ्रमण करते हुए अग्रोहा धाम पर ही समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य जन जागरण और लोगों को एकजुट करना है। अग्रोहा में 150 करोड़ से ज्यादा की लागत से महालक्ष्मी माता के सिद्ध पीठ का निर्माण किया जा रहा है। सिद्ध पीठ पर 11 क्विंटल चांदी की मां लक्ष्मी माता की प्रतिमा स्थापित होगी, जो ऐतिहासिक होगी। सिद्ध पीठ का केवल संगमरमर के पत्थरों से निर्माण होगा जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। रथ यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील गर्ग, शांतनु मित्तल, नरेश गोयल, रवि गोयल, अजेश मित्तल, राधेश्याम गोयल, जीवन लाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, गोपाल हृदयेश आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed