फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to International Shooter Yuvika Tomar

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज युविका तोमर का स्वागत

Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Welcome to International Shooter Yuvika Tomar
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युविका तोमर का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में महाविद्यालय की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा युविका तोमर ने एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक और मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार को चौधरी चरण सिंह विवि ने टीम के कोच का दायित्व सौंपकर खिलाड़ियों के साथ भेजा था। इसके अलावा 22 अप्रैल से 5 मई तक बंगलुरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में युविका ने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त किया। युविका के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उसका इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने युविका तोमर को माला पहनाकर और सम्मान चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि युविका तोमर ओलंपिक में पदक प्राप्त कर हमारे महाविद्यालय एवं कांधला कस्बे को विश्वस्तर पर पहचान दिलाएगी। इस अवसर पर डॉ. बृजभूषण, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. सीम सिंह, डॉ. ब्रिजेश राठी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. श्यामबाबू, डॉ. अंकिता त्यागी , डॉ नयना, डॉ. लक्ष्मी गौतम, डॉ. विनीता, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुपम स्वामी तथा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed