फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   weather,rain,water in outer colonies

बारिश में डूबे नगरपालिका के दावे, शहर में जलभराव

Wed, 10 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
weather,rain,water in outer colonies
शामली बरसात से नेहरू मार्किट मे भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली/ऊन/झिंझाना। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जलभराव होने से लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ा। नगरपालिका ने बारिश से पहले नाले-नालियों की सफाई किए जाने के दावे किए थे, लेकिन बारिश होते ही पालिका के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर के बाजारों और कई मोहल्ले और कालोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश थमने के करीब एक घंटे बाद पानी उतरने पर लोगों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश ने नगरपालिका के सफाई के दावों की पोल खोल दी। बारिश से शहर के बाजार और कई कालोनियां पानी से लबालब हो गए। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद बाजारों से धीरे-धीरे पानी उतरा, तब जाकर लोगों को राहत मिली। इसके अलावा ऊन कस्बे में मंगलवार को बारिश से अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के दो घंटे बाद भी सड़कों पर दो फुट जलभराव हो गया। कस्बे के झिंझाना बस स्टैंड से लेकर मेन बाजार में पुरानी पुलिस चौकी तक व चौकी से लेकर डीएवी इंटर कालेज तक की सड़के जलमग्न हो गईं। कस्बा वासियों का आरोप है कि नगर पंचायत ने नालियों की साफ सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया। नालों में कई फुट सिल्ट जमा होने के कारण जलभराव की समस्या पैदा हुई। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया की मंगलवार से सभी सफाई कर्मियों को लगाकर सभी नालों की साफ सफाई कराई जाएगी। उधर, झिंझाना में भी बारिश से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी रही।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट नगरपालिका रोड
नगरपालिका कार्यालय शामली के बराबर में नेहरू मार्केट है। बारिश शुरू होते ही नेहरू मार्केट में नालियों से गंदा पानी बाहर सड़कों पर आना शुरू हो गया। बाजार में पानी भरने से लोगों को आवागमन बंद हो गया। जो जहां था, वहीं थम गया। बारिश थमने के बाद दुकानदार अपने बाहर भरे पानी को निकालते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कालोनी
माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कालोनी में बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया। पानी भरने से इस रास्ते से लोगों का आवागमन मुश्किल रहा। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
कबाड़ी बाजार
शहर के फव्वारा चौक से होकर जाने वाले कबाड़ी बाजार में भी बारिश शुरू होते ही पानी भर गया था। एक घंटे की बारिश से बाजार में नाले-नालियों से बाहर पानी बहने लगा। पानी भरने से बाजार में दुकानदारों और लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला बड़ी आल, कलंदरशाह, टंकी रोड आदि स्थानों पर भी जलभराव की समस्या बनी रही।

कोट
शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई कराई गई है। हो सकता है कुछ स्थानों पर नालियों में कूड़ा या पॉलिथीन की वजह से पानी भरने की समस्या बन गई हो। बारिश रुकने के बाद सभी जगह से पानी निकल गया। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। मंगलवार सुबह ही सफाई नायकों की बैठक लेकर अपने-अपने क्षेत्र में नाले व नालियों की लगातार सफाई करने के निर्देश दिए गए। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed