फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather became pleasant due to drizzling showers, people got relief from heat

Shamli News: रिमझिम फुहारों से मौसम बना सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sun, 07 Jul 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to drizzling showers, people got relief from heat
मौसाम में छाये बादल
शामली। जिले में सुबह को हुई रिमझिम फुहारों के साथ से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में धूप निकलने से उमस बनी, लेकिन दो बजे के बाद फिर से बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं आया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी। आठ बजे रिमझिम फुहारें शुरू हुई। कैराना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक हल्की बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक धूप निकली और उमस बनने से मौसम गर्म हुआ। इसमें लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इसके बाद फिर से आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में दिन के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

मौसाम में छाये बादल

मौसाम में छाये बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed