{"_id":"66885e0a13f651f63d08d4e6","slug":"weather-became-pleasant-due-to-drizzle-relief-from-heat-shamli-news-c-26-1-sal1002-123963-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बूंदाबांदी से मौसम बना सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बूंदाबांदी से मौसम बना सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Sat, 06 Jul 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम सुहाना बना रहा।
सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। काले बादलों को देखकर लोगों को तेज बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए और धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों के छाने के कारण धूप ज्यादा असरदार नहीं रही। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।