{"_id":"5d44780d8ebc3e6cc45140f4","slug":"weared-wet-cloths-by-kerosin-oil-reached-sp-office-shamli-news-mrt436375623","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन से भीगे कपड़ों में एसपी दफ्तर पहुंचा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसीन से भीगे कपड़ों में एसपी दफ्तर पहुंचा ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण नाबालिग दो बेटियों की बरामदगी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एएसपी से मिलकर बेटियों की बरामदगी की मांग की। इसी दौरान कपड़ों से केरोसीन की गंध आने और जेब से माचिस मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एएसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और गांव के मौअज्जिज लोगों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार दोपहर को कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत की कि उसकी दो नाबालिग बेटियां, जिनकी उम्र करीब 16 और 17 साल है, को गांव के तीन युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उनकी बेटियां आज तक बरामद नहीं हो सकी। पीड़ित का आरोप था कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते न तो मुख्य आरोपी पकड़ में आया और न ही उसकी बेटियां बरामद हो सकी।
एएसपी ने पीड़ित को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटियों की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। इसी दौरान ग्रामीण के कपड़े कई जगह से भीगे हुए मिलने और केरोसीन की गंध आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से माचिस भी मिली। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर तत्काल एसपी कार्यालय पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित पिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुबह घर पर काम करते समय उसके कपड़ों पर केरोसीन गिर गया था। उसका कोई गलत इरादा नहीं है। एसपी दफ्तर के आसपास केरोसीन की कोई केन या बोतल आदि बरामद नहीं हुई। इसके बाद भी पुलिस ने सावधानी बरतते हुए गांव के मौअज्जिज लोगों केे बुलाया गया और पीड़ित को समझाकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में भेजा गया।