फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We will win, everyone claims

Shamli News: हम ही जीतेंगे, सबका दावा

Fri, 05 May 2023 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
We will win, everyone claims
फोटो
विज्ञापन

थानाभवन। नगर निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशियों और उनके पतियों ने पूरी मेहनत की। भाजपा प्रत्याशी के पति पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया की वह रोजाना की तरह अल सुबह साढ़े चार बजे उठे नित्य कर्म व मॉर्निंग वॉक के बाद प्रभु का ध्यान किया। इसके बाद अपने निवास पर आए और समर्थकों से मिले। संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास प्रयास के मूल मंत्र के साथ नगर में सभी जात बिरादरियों का भरपूर समर्थन मिला। भारी समर्थन के चलते उन्हें 10 हज़ार से ऊपर मत मिलेंगे और भाजपा का परचम लाहरएगा। मुख्य प्रतिद्वंदी 8000 मतों के आसपास सिमट जाएगी। उनके अपने बूथ पर 70% मतदान हुआ है।

निर्दलीय प्रत्याशी मुशयदा के पति हाजी राव जमशेद ने बताया की वह रोजाना की भांति छह बजे उठे और दैनिक कार्यों से निवृत होकर समर्थकों से मिलने निकल पड़े। लोगों को शांतिपूर्ण मतदान और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने 11 हजार प्लस वोट मिलने का दावा किया। अपनी जीत से आश्वस्त होकर भाजपा प्रत्याशी को 7500 वोट मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed