फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waterlogging at many places in the metropolis due to rain, citizens worried

Shamli News: बारिश से महानगर में जगह जगह जलभराव, नागरिक परेशान

Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at many places in the metropolis due to rain, citizens worried
सहारनपुर। जनपद में करीब चार दिन से बूंदाबांदी का मौसम बना हुआ है। शनिवार की रात एक बजे झमाझम बारिश के बाद रविवार की शाम भी जनपद के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी रही। इसकी वजह से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और बादल छा गए। रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश झमाझम बरसी। इसकी वजह से देहात से लेकर शहर तक जलभराव और कीचड़ रहा। आईटीसी रोड पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी रही। पुराना कलसिया रोड पर गांव बिशनपुर, ज्ञानागढ़ के बीच सड़क टूटी होने से जलभराव रहा। कलक्ट्रेट से हकीकतनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव रहा। इसके बाद रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे महानगर में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक होती रही। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed