{"_id":"5777fd7e4f1c1bd24979b50d","slug":"waterflow-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली बारिश से ही शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली बारिश से ही शहर में जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
शामली में बारिश से जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हुई। जो शनिवार को दोपहर तक होती रही। झमाझम बारिश से जहां बढ़ते तापमान में काफी कमी आई।
शुक्रवार की मध्यरात्रि आधा घंटे की आंधी के बाद मानसूनी बारिश शुरू हो गई।
रात्रि में घंटों चली मानसूनी बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। शहर के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड, शांतिनगर, माजरा रोड, मिल रोड, हनुमान रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, रेलपार, कैराना रोड पटेलनगर, दिल्ली रोड स्थित करमू खेड़ी गांव की गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह सात बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक बारिश होने से कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला मुख्यालय के कार्यालय, बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा।
शनिवार होने के कारण आज सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति कम रही।
बच्चे भी भीगते हुए स्कूल, कालेजों में पहुंचे। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह तक 45 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। पहाड़ों पर बारिश होने से यमुना नहर एवं सहायक नहर, रजावाहों में पानी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी यमुना नहर में 1200 क्यूसेक पानी बह रहा है।