फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water of Luhari village stopped from going into Tanda drain.

Shamli News: लुहारी गांव का पानी टांडा नाले में जाने से रोका

Mon, 18 Nov 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water of Luhari village stopped from going into Tanda drain.
शामली। सीमा विवाद के चलते हसनपुर लुहारी गांव में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे गांव में गंदगी के चलते बीमारियां बढ़ रही है। भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के जलशक्ति एवं जिले प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक के सामने मामला रखा जाएगा। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डाक्टर नीरज सैनी ने बताया कि हसनपुर लुहारी गांव में पानी का निकासी का मुद्दा गंभीर है। हसनपुर गांव का पानी बस अड्डे के पास भर जाने से गांव में गंदगी और बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के टांडा गांव के लोगो ने हसनपुर गांव से जाने वाले पानी निकासी को रोक दिया है। टांडा गांव के लोग 1954 में नाला खोदाई का मुआवजा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी रोक दिए जाने के बाद हसनपुर गांव के लोगों ने हिंडन नदी में डाले जाने की मांग की है। लुहारी गांव के मैनपाल सैनी ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक से लेकर तत्कालीन डीएम जसजीत कौर, रविंद्र सिंह के सामने में उठाया था, किंतु हसनपुर लुहारी पानी की समस्या का समाधान मुजफ्फरनगर जिले की सीमा विवाद के चलते नहीं हो पाया है।
अब भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के जलशक्ति एवं प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक के सामने रखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed