{"_id":"608aeecc8ebc3ebcc37e18c8","slug":"ward-monitoring-committees-formed-in-kairana-shamli-news-mrt5364998142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में वार्ड निगरानी समितियों का गठन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में वार्ड निगरानी समितियों का गठन किया
विज्ञापन
कैराना में वार्ड निगरानी समितियों का गठन
शामली, कैराना। कोरोना से बचाव के लिए कस्बे के 25 वार्डों में वार्ड सभासदों की अध्यक्षता में पांच-पांच सदस्यों की निगरानी समिति बनाई गई।
कोरोना महामारी को प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कारण कुछ लोग अवसाद की ओर भी जा रहे हैं। इसके मद्देनजर नगरपालिका द्वारा कस्बे के सभी 25 वार्डो में वार्ड सभासदों की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में एक आशा, एक सफाई कर्मचारी, सफाई नायक व टैक्स वसूलीकर्ता शामिल होंगे जो वार्ड सभासद के नेतृत्व में वार्ड के अंदर कोरोना का प्रसार रोकने में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे।
बुधवार शाम छह बजे एसडीएम, अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी ने सभी निगरानी समितियों को तहसील सभाकक्ष में बुलाया। शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगरानी समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का डर जनता पर हावी नहीं होने दे। अगर उनके क्षेत्र में कोई बीमार है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें तथा लोगों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क को प्रयोग करने के लिए जागरूकता लाएं। कोई हास्पिटल बीमार का उपचार करने में आनाकानी करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दी जाए। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि मोहल्ला निगरानी समिति अपने वार्ड में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए जनता को जागरूक करें।